बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही आरजेडी उपाध्यक्ष रघुवंश अपने पद से दिया इस्तीफा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। आरजेडी के 5 विधान परिषद सदस्य ने पार्टी को छोड़ दिया है। इसी के साथ राष्ट्रीय जनता दल के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

खबर के मुताबिक संजय प्रसाद, कमरे आलम, राधाचरण सेठ, रणविजय सिंह और दिलीप राय ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी पुष्टि विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कर दी है। पांचों नेता अब नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में शामिल होंगे।

बता देंगे इस्तीफा देने वाले सभी विधान परिषद सदस्य लालू प्रसाद यादव के करीबी बताए जा रहे हैं। खबर है कि यह सभी लोग वंशवाद की राजनीति और तेजस्वी यादव के नेतृत्व से परेशान थे। जिसके बाद इन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला ले लिया। बता दें कि 7 जुलाई को विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव होने हैं। जिसमें आरजेडी की ओर से तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। तेज प्रताप यादव को विधान परिषद भेजे जाने से कई नेता नाराज हैं। जिसके बाद पांच विधान परिषद सदस्य भी पार्टी छोड़ने वाले हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले ही है आरजेडी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। जहां एक तरफ तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर हैं वही अब उनकी अपनी ही पार्टी में विरोध शुरू हो गया है।

Related Articles

Back to top button