आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोनावायरस पॉजिटिव, पटना के एम्स में हुए भर्ती

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। खबर है कि पटना एम्स में भर्ती रघुवंश प्रसाद सिंह को प्रारंभिक जांच में कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रघुवंश प्रसाद सिंह के कोरोनावायरस पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। बता दें कि मंगलवार रात से ही रघुवंश प्रसाद सिंह को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करा दिया गया था।

रघुवंश प्रसाद सिंह को पटना के एम्स में भर्ती कराया गया है। जांच के दौरान डॉक्टर्स को पता चला कि वह निमोनिया से भी पीड़ित हैं। जिसके बाद उन्हें पटना एम्स के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। देश में कोरोनावायरस की महामारी और कोरोनावायरस से मिलते जुलते लक्षणों को देखते हुए अजब रघुवंश प्रसाद सिंह का सैंपल लिया गया तो अब बताया जा रहा है कि उन्हें कोरोनावायरस हैं।

खबर है कि उन्हें पिछले 2 दिनों से बुखार आ रहा था। उनका टेंपरेचर 99 से 100 डिग्री सेल्सियस के बीच था। स्थानीय डॉक्टरों की सलाह पर बीते 2 दिनों से रघुवंश प्रसाद सिंह बुखार कम करने की दवाई ले रहे थे। बुखार ठीक नहीं होने पर वह एम्स में भर्ती हो गए। शुरुआती जांच के बाद ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया था।

Related Articles

Back to top button