दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को सांस लेने में हुई दिक्कत, मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में हुए भर्ती

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर बुधवार के दिन मुंबई के एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती किए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से ऋषि कपूर की तबीयत खराब चल रही थी जिसकी वजह से उनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि इस समय उनकी पत्नी नीतू सिंह उनके साथ मौजूद हैं।

इस बात की जानकारी ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने दी है। रणधीर कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर इस समय अस्पताल में है और वह कैंसर से पीड़ित हैं उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी के साथ रणबीर कपूर ने यह भी बताया कि उनकी हालत अब स्थिर बनी हुई है।

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित हैं। पिछले साल वह कैंसर का इलाज कराने अमेरिका भी गए थे। वहां करीब 1 साल तक उनका कैंसर का इलाज चला था। ऋषि कपूर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में शुमार हैं। बॉलीवुड को उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। ऐसे में ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह हमेशा ऋषि कपूर के साथ मौजूद होती हैं। ऋषि कपूर के फैंस चाहते हैं कि ऋषि कपूर जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

Related Articles

Back to top button