रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कहा न्याय व्यवस्था पर है पूरा भरोसा सत्यमेव जयते, पोस्ट की वीडियो

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में अब रिया चक्रवर्ती ने चुप्पी तोड़ दी। तमाम आरोपों के बाद रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि न्याय व्यवस्था पर उन्हें विश्वास है। यह मामला कोर्ट में है इसलिए वह चुप हैं। सच के सामने आने का पूरा भरोसा है।

रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो पोस्ट किया है वह बहुत बड़ा नहीं है छोटा सा वीडियो है जिसमें उन्होंने कहा है कि मामला कोर्ट में है इसलिए मैं चुप हूं। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। सच के सामने आने का भरोसा है। सत्यमेव जयते। रिया ने पूरे प्रकरण पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए यह वीडियो पोस्ट की है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफ आई आर दर्ज करवाई है। सिर्फ रिया चक्रवर्ती ही नहीं बल्कि उनके परिवार वालों पर भी यह एफ आई आर दर्ज करवाई गई है। जिसके बाद आप पहली बार रिया चक्रवर्ती ने चुप्पी तोड़ते हुए वीडियो पोस्ट की है। वहीं दूसरी तरफ सुशांत सिंह राजपूत के केस की जांच तेज हो गई है। मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस दोनों ही इस मामले की जांच में जुटी हुई है। इसी के साथ अब एक बार फिर से सीबीआई जांच की मांग भी उठने लगी है।

वही प्रवर्तन निदेशालय भी इस केस में एक्टिव हो गई है। आज महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में ईडी को शामिल करने की बात कही थी वहीं अब इस केस में ईडी भी जांच में जुटी है। ईडी ने इसमें money-laundering का केस दर्ज कर लिया है। ईडी ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

वही आपको बता दें की ईडी ने पटना पुलिस एफ आई आर की कॉपी भी मांगी। दर्ज f.i.r. में रिया चक्रवर्ती पर ₹15 करोड़ की हेराफेरी का आरोप भी लगा हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने अपने f.i.r. में यह आरोप लगाया था।

Related Articles

Back to top button