अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट दोबारा शुरू करने का फैसला बाकी देशों के फ्लाइट्स चालू करने पर निर्भर करेगा : नागरिक उड्डयन मंत्री

पूरी दुनिया में कोरोनावायरस कहर बरपा रहा है। भारत में भी कोरोनावायरस के मामले अब लगभग चार लाख हो चुके हैं। यह आंकड़ा भारत में बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालांकि इस बीच वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे भारतीयों को देश में वापस लाने को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक सफल अभियान बताया है।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘इस मिशन के तहत अब तक करीब 2,75,000 लोगों को अपने देश वापस लेकर आए हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इस महामारी के दौर में ये कोई छोटी संख्या नहीं होती है। इस मिशन के तहत सबसे ज्यादा यात्री केरल में आए हैं। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हमारी फ्लाइट की संख्या को बढ़ाने की क्षमता पूरी तरह से गंतव्य स्थान की फ्लाइट को लेने की इच्छा पर निर्भर करती है।

बता दे कि भारत में पिछले लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय उड़ाने बंद कर दी गई हैं। बस उन्हीं लोगों को वापस लाया जा रहा है जो दूसरे देशों में फस चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय को दोबारा शुरू करने पर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहां के अंतरराष्ट्रीय यातायात ने जो भी सुझाव दिया है हम केवल वही कर रहे हैं। जब हम अंतरराष्ट्रीय उड़ान फिर से शुरू करेंगे, ठीक उसी समय पर उड़ान प्राप्त करने के लिए अन्य देशों पर निर्भर रहना होगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को दोबारा शुरू करने का फैसला दुनिया के बाकी देशों के फ्लाइट्स चालू करने पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास कोई विकल्प नहीं है।

Related Articles

Back to top button