बेंगलुरु में गूंजी रहस्यमई आवाज, डर गए लोग हैरान है अधिकारी

इस समय कोरोनावायरस से जंग लड़ रहा है। वहीं देश में चक्रवात तूफान अम्फान भी एक बड़ा खतरा बन गया है। वहीं कर्नाटक के बेंगलुरु में एक डरा देने वाली खबर सामने आई है। आज दोपहर में बेंगलुरु में लोगों को एक अजीबोगरीब आवाज सुनाई दी। जिसके बाद सभी अधिकारी हैरान है पर लोग भी थोड़े डर गए हैं। यह आवाज कहां से आई किसी को भी नहीं पता है।

खबर है कि बेंगलुरु में लोगों ने एक जोर की आवाज सुनी। लोगों का कहना है कि ये एक इसे आवाज़ थी कि जैसे कोई जोरदार भूकंप आया हो लेकिन बिना झटके के, और यह आवाज तकरीबन 5 सेकंड तक आई है। कर्नाटक स्टेट डिजास्टर मॉनिटरिंग सेंटर की ओर से बयान दिया गया है कि ये किसी तरह के भूकंप की आवाज़ नहीं है। ज़मीन में किसी भी तरह का कम्पन्न नहीं देखा गया है, लेकिन जो आवाज़ थी वह बिल्कुल अलग ही थी।

बता दें कि बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में लोगों को यह आवाज सुनाई दी है। जिसके बाद वहां पर अधिकारी भी एक्टिव हो चुके हैं। वायु सेना HAL की कंपनी से संपर्क भी किया गया है और उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है। वहीं बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर भास्कर राव का कहना है कि करीब एक घंटे पहले ये आवाज़ आई थी, किसी को पता नहीं चल रहा है कि ये कहां से आई है। लेकिन किसी भी तरह का नुकसान रिपोर्ट नहीं किया गया है। इस आवाज़ को करीब 21 किमी. तक सुना गया है।

Related Articles

Back to top button