नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, आजम खान एवं परिवार की मांगी रिहाई

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को पत्र लिखा है। इस पत्र में रामगोविंद चौधरी ने सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खान, उनकी पत्नी और सपा विधायक तजीन फातमा का जिक्र किया है। पत्र में राम गोविंद चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष से संरक्षक होने के नाते विधायक तजीन फातिमा की जमानत स्वीकार करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि आजम खान के परिवार को जमानत दी जाए।

रामगोविंद चौधरी ने अपने पत्र में लिखा है कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान, उनकी पत्नी तजीन फातिमा और उनके पुत्र अब्दुल्लाह आजम खान सीतापुर की जेल में है। आजम खान 9 बार विधानसभा में सदस्य रहे हैं और कई बार मंत्री रहे हैं। उनकी पत्नी विधानसभा में सदस्य हैं पूर्व में राज्यसभा सदस्य भी रही हैं और पुत्र अब्दुल्लाह आजम खान पूर्व विधायक हैं। आजम खान और उनकी पत्नी दोनों की तबीयत बहुत खराब चल रही है। पत्नी तंजील फातिमा का कुल्ले का ऑपरेशन हुआ था। हां व्यवस्था के चलते उसमें बस आ गया है। यही नहीं हाल ही में बाथरूम में फिसल जाने से उनके हाथ की हड्डी भी टूट गई है जिस पर सीतापुर अस्पताल में प्लास्टर हुआ है।

उन्होंने कहा कि एक तो यह बीमारी ऊपर से वह वृद्ध हैं जिसके चलते जेल में रहते इनको कोरोना से काफी खतरा है। रामगोविंद चौधरी ने आगे कहा कि कोरोनावायरस के चलते प्रदेश में लगभग हर जनपद के जिलों से कैदी रिहा भी किए गए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इलेक्ट्रॉनिक प्रिंट मीडिया के माध्यम से सरकार का ध्यान आजम खान और उनके परिवार की रिहाई के लिए आकर्षित किया है। और मेरे द्वारा भी पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से आजम खान एवं परिवार को यथाशीघ्र रिहा करने हेतु अनुरोध किया गया था परंतु अभी तक रिहाई नहीं हो सकी है। इस समय इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र महीना रमजान चल रहा है जिसमें मुसलमान लोग बिना भोजन पानी की रोजा रखते हैं और शिद्दत से अपने इष्ट देव अल्लाह की इबादत करते हैं।

रामगोविंद चौधरी ने अनुरोध किया है कि कृपया आजम खान एवं परिवार के स्वास्थ्य कारणों एवं इस पवित्र रमजान महीने में ईद को देखते हुए मुख्यमंत्री से उनके शीघ्र रिहाई के आदेश कराने हेतु अनुरोध करने की कृपा करें।

Related Articles

Back to top button