Republic Day की parade में पहली बार लद्दाख लेकर आ रहा अपनी झांकी, जानें इस बार क्या कुछ होगा खास

नई दिल्ली : साल 2021 में देश अपना 72वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाने जा रहा है। कोरोना काल के कारण एक ओर जहां इस बार का समारोह कुछ सीमित रहने वाला है तो दूसरी ओर परेड में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। पहली बार परेड में लद्दाख (Ladakh) की झांकी देखने को मिलेगी। वहीं भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) की झलक, इसके साथ केदारनाथ, सिख गुरू का बलिदान और चांदनी चौक की झांकी भी दिखेगी।

इस बार 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के साथ मंत्रालयों की झांकी भी होगी। उत्तर प्रदेश की झांकी में राममंदिर, दीपोत्सव और रामायण की विभिन्न घटनाओं की झलक देखने को मिलेगी। यूपी की झांकी के आगे वाले हिस्से में महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा और पूछे मंदिर का प्रारूप होगा।

दिखेगा नौ सेना का पराक्रम

देवभूमि उत्तराखंड की झांकि में केदारनाथ और राज्य पशु कस्तूरी मृग की झलक होगी। पंजाब की झांकी में रिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर के बलिदान को दिखाया जाएगा। इसके साथ 400वें प्रकाश पर्व को भी दिखाया जाएगा। नौसेना की झांकी में INS विक्रांत की प्रतिकृति, 1971 में पाकिस्तान के साथ हुई लड़ाई में नौसेना के पराक्रम की झलक भी देखने को मिलेगी। वहीं दर्शकों को राफेल की झलक भी दिखेगी।

दिल्ली का आकाश रहेगा नो फ्लाइंग जोन

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर आज से राजधानी दिल्ली अभेद्य किले में तब्दील हो जाएगी। राजधानी की सुरक्षा थल और आकाश से भी की जाएगी। गृह मंत्रालय और सेना के प्लान के तहत 23 से 26 जनवरी तक सुबह 9:00 बजे से 12:30 बजे तक राजधानी का आकाश नो फ्लाइंग जोन रहेगा।

शुक्रवार शाम से सरकारी दफ्तर सील

वहीं सुरक्षा इंतजाम के तहत करीब 7 मेट्रो स्टेशन तय समय पर बंद रहेंगे। इसके अलावा सुरक्षा कारणों के तहत जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के तहत बताए गए मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। लुटियन जोन सहित कनॉट प्लेस के 90 फीसदी दफ्तरों को शुक्रवार शाम से सील कर दिया गया है। केवल कुछ कार्यालय जो सरकारी है या फिर विशेष श्रेणी में आते हैं उन्हें खोलने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा सीआरपीएफ और सीआईएसफ के कमांडो ने संवेदनशील इमारतों को अपने कब्जे में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button