धनतेरस पर 1 लाख करोड़ की खरीदारी: सोना-चांदी में 60 हजार करोड़ की बिक्री, कार-बर्तन बाजार में भी उछाल


इस बार धनतेरस पर देशभर में रिकॉर्ड 1 लाख करोड़ रुपये की खरीदारी हुई। सोना-चांदी की बिक्री 60 हजार करोड़ रुपये पार कर गई, जो पिछले साल से 25% ज्यादा है। बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो सेक्टर में भी जोरदार मांग रही। मारुति ने सबसे ज्यादा 50 हजार कारें बेचीं।

नई दिल्ली: ऑल इंडिया ट्रेडर्स कॉन्फेडरेशन (CAIT) के मुताबिक, इस साल धनतेरस पर 60,000 करोड़ रुपये का सोनाचांदी बिका, जो पिछले साल की तुलना में 25% ज्यादा है। दिल्ली के बाजारों में अकेले 10 हजार करोड़ रुपये की ज्वेलरी बिकी। हालांकि, सोने के रिकॉर्ड दामों की वजह से वॉल्यूम में करीब 10% गिरावट दर्ज की गई, लेकिन कुल वैल्यू में तेज उछाल आया। जेम एंड ज्वेलरी काउंसिल ऑफ इंडिया ने बताया कि ऊंचे दामों के बावजूद ग्राहकों की खरीदारी का उत्साह बरकरार रहा और सोने के सिक्कों की सबसे ज्यादा मांग रही। इस साल अब तक सोने की कीमत 53,422 रुपये (70%) और चांदी की कीमत 83,213 रुपये (96%) बढ़ चुकी है।

बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावटी सामान की भी जोरदार बिक्री

CAIT के अनुसार, धनतेरस पर बर्तन और किचन अप्लायंसेज सेगमेंट में 15,000 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स में करीब 10,000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। वहीं, 3,000 करोड़ रुपये के डेकोरेटिव आइटम्स, लैंप्स और पूजा सामग्री बिकी। टेक्सटाइल, ड्राई फ्रूट्स, मिठाइयां और वाहन मिलाकर 12,000 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई। CAIT के सेक्रेटरी जनरल प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि जीएसटी दरों में राहत और प्रधानमंत्री मोदी कीलोकल प्रोडक्ट्सपहल ने खर्च बढ़ाने में मदद की है। लोगों ने भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दी, जिससे छोटे व्यापारियों और कारीगरों को बड़ा फायदा मिला।

ऑटो सेक्टर में 8 हजार करोड़ की बिक्री, मारुति आगे

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के अनुसार, धनतेरस पर दो दिन में करीब 1 लाख कारें बिकीं और कुल कारोबार 8,000 करोड़ रुपये का रहा। मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा बिक्री कीकरीब 50,000 कारें। पिछले साल की तुलना में यह 20% की वृद्धि है। हुंडई मोटर इंडिया ने भी 14,000 यूनिट्स बेचीं।

मारुति के अधिकारी पार्थो बनर्जी ने बताया कि शनिवाररविवार होने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बना रहा। हुंडई के MD तरुण गर्ग ने कहा कि इस बार जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स और पॉजिटिव फेस्टिव सेंटीमेंट की वजह से बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।
टाटा, महिंद्रा, टोयोटा और किआ जैसी कंपनियों ने भी कुल मिलाकर 35 हजार कारें डिलीवर कीं।

Related Articles

Back to top button