बिहार चुनाव में 22 बाहुबली परिवार मैदान में: मोकामा में अनंत-सूरजभान आमने-सामने, रघुनाथपुर से ओसामा शहाब का डेब्यू


बिहार विधानसभा चुनाव के दो चरणों (6 और 11 नवंबर) में 22 बाहुबली और उनके परिजन चुनावी मैदान में हैं। इनमें 9 RJD, 7 JDU, 4 BJP और 2 LJP (रामविलास) के टिकट पर उतर रहे हैं। मोकामा, रघुनाथपुर, नवादा, लालगंज और संदेश जैसी सीटों पर सीधे बाहुबली या उनके परिवार आमने-सामने हैं।

पटना: 2005 से मोकामा की राजनीति में दबदबा बनाए हुए बाहुबली अनंत सिंह एक बार फिर से JDU के टिकट पर मैदान में हैं। उनकी विधायकी 2022 में सजा के कारण खत्म हो गई थी, तब उनकी पत्नी नीलम देवी ने RJD से उपचुनाव जीता था। अब सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी RJD से उनके सामने हैं। मोकामा की सवर्ण, कुर्मी और यादव बहुल सीट पर इस बार फिर दो बाहुबली परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

शहाबुद्दीन की विरासत: ओसामा शहाब का डेब्यू

दिवंगत बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब रघुनाथपुर से RJD के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। यह उनका राजनीतिक डेब्यू है। उनके लिए मौजूदा विधायक हरिशंकर यादव ने अपनी दावेदारी छोड़ी, जिन्हें शहाबुद्दीन परिवार का करीबी माना जाता है।

आनंद मोहन और पांडेय परिवार फिर सक्रिय

जेल से रिहा होने के बाद बाहुबली आनंद मोहन की राजनीतिक सक्रियता बढ़ी है। उनके बेटे चेतन आनंद अब JDU के टिकट पर नवीनगर से मैदान में हैं, जबकि पहले RJD से विधायक थे। भोजपुर के तरारी में सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत और भाई हुलास पांडेय (LJP-R) आमनेसामने हैं।

नवादा और वारिसलीगंज में बाहुबली भिड़ंत

वारिसलीगंज में अखिलेश सरदार की पत्नी अरुणा देवी (BJP) और उनके पुराने प्रतिद्वंद्वी अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी (RJD) आमनेसामने हैं। नवादा में रेप केस से बरी हुए बाहुबली राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी अब JDU के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि पहले वे RJD से विधायक थीं।

लालगंज से मुन्ना शुक्ला की बेटी मैदान में

जेल में बंद बाहुबली मुन्ना शुक्ला की विरासत उनकी बेटी शिवानी आगे बढ़ा रही हैं। उन्हें RJD ने लालगंज से उम्मीदवार बनाया है। मुन्ना शुक्ला तीन बार विधायक रह चुके हैं। लालगंज सीट फिलहाल बीजेपी के कब्जे में है।

दानापुर से जेल में बंद रीतलाल यादव

RJD विधायक रीतलाल यादव फिलहाल जेल में हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें फिर से दानापुर से टिकट दिया है। 2020 में वे RJD के टिकट पर जीते थे और लालू यादव के करीबी माने जाते हैं।

प्रभुनाथ सिंह परिवार की दोहरी एंट्री

बाहुबली और आजीवन कारावास की सजा काट रहे प्रभुनाथ सिंह के बेटे रंधीर सिंह (JDU) मांझी से और उनके भाई केदारनाथ सिंह (BJP) बनियापुर से मैदान में हैं। उनके सामने दिवंगत अशोक सिंह की पत्नी चांदनी सिंह (RJD) उतरी हैंयह पुरानी दुश्मनी का नया अध्याय है।

संदेश में दो बालू माफिया आमनेसामने

भोजपुर की संदेश सीट पर RJD ने बालू माफिया अरुण यादव के बेटे दीपू राणावत को उतारा है, जबकि JDU ने राधा चरण साह को टिकट दिया है। यहां पिछले 10 सालों से RJD का वर्चस्व रहा है।

कुचायकोट से पप्पू पांडेय फिर मैदान में

गोपालगंज के कुचायकोट से अमरेंद्र उर्फ पप्पू पांडेय लगातार छठी बार चुनाव जीतने की कोशिश में हैं। वे 2005 से लगातार विधायक रहे हैं और इस बार भी JDU के टिकट पर मैदान में हैं।

Related Articles

Back to top button