रतन टाटा की दरियादिली, कोरोनावायरस से जंग में 1500 करोड़ खर्च करने का किया एलान

कोरोनावायरस से जंग में भारत के बड़े व्यवसायिक रतन टाटा ने 1500 करोड रुपए खर्च करने का ऐलान किया है। टाटा ट्रस्ट और टाटा ग्रुप दोनों ने ही मिलकर 1500 करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान किया है। कोरोना वायरस से जंग में देश में अब तक किसी ने भी इतनी बड़ी रकम दान नहीं की है। रतन टाटा जो कि हमेशा ही अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं उन्होंने आगे बढ़कर कोरोनावायरस जैसी घातक बीमारी से जंग में भारत के लिए 1500 करोड़ खर्च करने का ऐलान किया है।

बता दें कि टाटा ट्रस्ट 500 करोड़ रुपए खर्च करेगा। ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा ने शुक्रवार शाम 4.18 बजे ट्वीट कर यह जानकारी दी। इसके करीब ढाई घंटे बाद 6.48 बजे टाटा सन्स ने अतिरिक्त 1,000 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान किया। जिसके बाद यह रकम 1500 करोड़ की हो चुकी है।

अपने ट्विटर अकाउंट से रतन टाटा ने कहा कि कोरोनावायरस का संकट हमारी पीढ़ी की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। टाटा ग्रुप और समूह की कंपनियां पहले भी देश की जरूरत के वक्त आगे रही हैं। लेकिन, इस समय सबसे बड़ी जरूरत है। मौजूदा हालात में देश और दुनियाभर में तुरंत कदम उठाए जाने चाहिए।

Related Articles

Back to top button