हरियाणा में फसे 3000 लोगो की मदद के लिए आगे आए धर्मेंद्र, अब हरियाणा सरकार भी करेगी मदद

पूरे विश्व में कोरोनावायरस तेजी से फैलता जा रहा है। भारत में भी कोरोनावायरस की वजह से भारत को काफी नुकसान उठाना भी पड़ रहा है। इतना ही नहीं लॉक डाउन हो जाने से देश के गरीबों को भी बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं हो पा रहा है। वहीं प्रदेश सरकार ऐसे लोगों के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है। जिससे उन लोगों की कुछ हद तक कम हो पाए। ऐसे में देश के बहुत से ऐसे जिम्मेदार व्यक्ति भी हैं जो लोगों की मदद कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के धर्मेंद्र यादव, यह लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। उन लोगों की जो इस लॉक डाउन में काफी मुसीबतों का सामना कर रहे हैं और वह लोग जिनकी कोई मदद नहीं कर पा रहा है।

बता दे कि धर्मेंद्र यादव देश में जगह-जगह पर हर मुमकिन मदद पहुंचाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। उनकी इसी कोशिश ने अब तक कई लोगों की मदद की है। बता दें कि हरियाणा के पानीपत में कुछ लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी। यह करीब 30 लोग थे जो कि पानीपत में ही फस चुके थे। इनका कहना था कि वह उत्तर प्रदेश के औरंगाबाद के रहने वाले हैं और प्रशासन से मदद चाहते हैं। पत्र में यह भी लिखा हुआ था कि ना तो उनके पास खाना है और ना ही पैसा। लॉक डाउन जैसे हालात में यह सभी लोग पानीपत में ही फंसे हुए थे। यह लिस्ट जब धर्मेंद्र यादव के पास पहुंची तो उन्होंने ऐसे लोगों की मदद की। इतना ही नहीं इन 30 लोगों के अलावा कुल 3000 लोगों को खाना और थोड़े पैसे भी धर्मेंद्र यादव ने भेजकर सभी की मदद की। साथ ही हरियाणा सरकार भी अब इन लोगो की मदद करने के लिए आगे आ गई है।

Related Articles

Back to top button