डॉ राजेंद्र प्रसाद सदर अस्पताल बेगूसराय का नाम बदलने पर राष्ट्रवादी विकास पार्टी ने बिहार सीएम को लिखा पत्र, दी संपूर्ण भारत में आंदोलन की धमकी

बिहार के बेगूसराय में बना डॉ राजेंद्र प्रसाद सदर अस्पताल का नाम बदलने पर बवाल हो गया है। इस अस्पताल का नाम पहले डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सदर अस्पताल बेगूसराय था लेकिन इसे बदल कर सदर अस्पताल बेगूसराय कर दिया गया है। जिस पर अब राष्ट्रवादी विकास पार्टी ने विरोध जताया है। बता दें कि राष्ट्रवादी विकास पार्टी के संयोजक अनूप कुमार श्रीवास्तव ने इस बारे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भी लिखा है।

राष्ट्रवादी विकास पार्टी के संयोजक अनूप कुमार श्रीवास्तव ने जो पत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा है उसमें उन्होंने पहले पूछा है कि इस अस्पताल का नाम क्यों बदल दिया गया? साथ ही अनूप कुमार श्रीवास्तव ने यह भी कहा है कि इसका नाम तत्काल प्रभाव से बदला जाए। उनका कहना है की इसका नाम बदलकर पहले वाला नाम ही रखा जाए जो कि डॉ राजेंद्र प्रसाद सदर अस्पताल बेगूसराय था। अगर ऐसा नहीं होता है तो वह संपूर्ण भारत में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

राष्ट्रवादी विकास पार्टी के संयोजक अनूप कुमार श्रीवास्तव ने जो पत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा है उसमें उन्होंने लिखा है कि मैं अनूप कुमार श्रीवास्तव संयोजक – राष्ट्रवादी विकास पार्टी। अपनी पार्टी नहीं अपितु पूरे बिहार समाज के साथ-साथ देश के सभी लोगों की तरफ से भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद, जो हमारे देश के प्रथम राष्ट्रपति, विख्यात वकील और संविधान निर्माता, समाजसेवी और बिहार ही नहीं संपूर्ण भारत के लिए आदर्श थे। डॉ राजेंद्र प्रसाद बिहार में रचते और बसते हैं। ऐसे व्यक्ति का जन्म बिहार में हुआ यह भी एक गर्व का विषय है। ऐसे में कुछ समाज को तोड़ने वाले लोग उनके नाम को मिटाने का दुस्साहस कर रहे हैं।

वर्तमान में कोरोना महामारी में बिहार की स्थिति अत्यंत नाजुक है। लोगों के पास रोजगार नहीं है। जो लोग वापस अपने बिहार आए हैं उनकी चिंता होनी चाहिए कि उन्हें कैसे रोजगार दिया जाए। बहुत दुख की बात है कि ऐसे में आप की सरकार नाम बदलने की राजनीति कर रही है। जिसे बिहार ही नहीं पूरा देश विरोध करेगा।

उन्होंने आगे लिखा है कि बिहार सरकार और पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर तत्कालीन और जिला पदाधिकारी ने सन 2000 में ही अस्पताल में भारतरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा और शीलापट्ट लगवाया था। जिसे उप चिकित्सा अधीक्षक ने किस आदेश के तहत डॉ राजेंद्र प्रसाद सदर अस्पताल बेगूसराय का नाम बदलकर सदर अस्पताल बेगूसराय कर दिया गया है? अगर नाम परिवर्तित करने का कार्य हुआ तो राष्ट्रीय विकास पार्टी ही जन आंदोलन करने के लिए विवश होगी। क्योंकि यह बिहार समाज की अस्मिता और सम्मान का विषय है और इससे बिल्कुल भी समझौता नहीं किया जाएगा।

राष्ट्रवादी विकास पार्टी संयोजक ने लिखा कि अतः मुख्यमंत्री जी आपसे आग्रह है कि दोषी उप चिकित्सा पदाधिकारी को अविलंब बर्खास्त करते हुए पुनः डॉ राजेंद्र प्रसाद सदर अस्पताल का नामांकन किया जाए एवं वहां बोर्ड लगाया जाए अन्यथा संपूर्ण भारत में उपरोक्त मामले का हम विरोध करने को बाध्य होंगे। आपसे निवेदन है कि नाम परिवर्तन की प्रक्रिया बिहार जनमानस की भावनाओं के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से समाप्त हो जानी चाहिए और उम्मीद है कि आप जनमानस की भावनाओं का ख्याल रखेंगे।

Related Articles

Back to top button