‘भविष्य से ज़्यादा रोशन मेकअप’ के लिए ट्रोल हुई रानू मंडल

पल भर में फर्श से अर्श पर पहुंची रानू मंडल मौजूदा समय में इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। रानू का नाम हर जगह छाया हुआ है। फिल्म में गाने के साथ ही कई सिंगिंग रियलिटी शोज में भी उन्हें गेस्ट के तौर पर बुलाया गया। लेकिन रानू मंडल एकसाथ इतनी चकाचोंध शायद झेल नहीं पाई। इसलिए जल्दी ही वो ट्रोल भी होने लगी हैं। आजकल लोगों को उन्हें ट्रोल करने का एक और बहाना मिल गया है।

https://twitter.com/Badassssgirlll/status/1195955678285725696
https://twitter.com/3DAshwath/status/1195964164084133888
https://twitter.com/SohamNaskar/status/1195792233028452352
रानू मंडल पॉपुलर होने के बाद कई पब्लिक इवेंट्स अटेंड करती हुई देखी जाती हैं। हाल ही में एक इवेंट में रानू मंडल का मेकओवर लुक दिखाई दिया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। इस इवेंट में रानू लहंगा और हैवी ज्वैलरी पहने हुए दिखाई दीं। रानू की इस लुक में सबसे ज्यादा हाइलाइटेड उनका मेकअप है। उनका मेकअप उनकी नॉर्मल स्किन टोन से काफी लाइट है। सोशल मीडिया पर उनकी मेकओवर वाली तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग रानू मंडल की इन तस्वीरों का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं और उनके मेकअप आर्टिस्ट को ट्रोल कर रहे हैं।
https://twitter.com/anuj0763/status/1196016302105563136
https://twitter.com/my_self_raj00/status/1195742402499104769
https://twitter.com/Back_BencheR_21/status/1195963494312529926
वहीँ उन्हें फिल्म में गाने का मौका देने वाले हिमेश रेशमिया को भी खूब ट्रोल किया जा रहा है। रानू मंडल पर बने मीम्स में हिमेश को भी निशाना बनाया जा रहा है। वहीँ सलमान खान भी इस सब से अछूते नहीं रहे है। लोगों उनको भी ट्रोल कर रहे हैं। दोनों को रानू मंडल के करीबियों की तरह पेश किया जा रहा है।
https://twitter.com/jerrybolna/status/1195955934650126336
https://twitter.com/knytsu/status/1195980488055255042/photo/1
https://twitter.com/dhaone110/status/1195957774401732609
लोगों ने रानू मंडल को ट्रोल करते हुए उनकी तुलना यामी गौतम तक से कर दी। मीम्स में दिखाया जा रहा है कि रानू मंडल जल्द ही फेयरनेस क्रीम के विज्ञापनों में यामी गौतम को रेप्लस कर देंगी। वहीँ दूसरी तरफ अलग अलग सीमेंट और पेंट के इस्तेमाल से उनके मेकअप की तुलना की गई है। बता दें कि रानू को ट्रोल करने का सिलसिला हाल ही में शुरू हुआ जब एक शॉपिंग स्टोर में उन्होंने अपने एक फैन को उन्हें छूने के लिए डांट दिया था।



