पुलवामा हमले पर रंधावा का विवादित बयान, बोले- चुनाव जीतने के लिए करवाया गया अटैक।

जयपुर – कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पुलवामा हमले को लेकर एक विवादित बयान देते हुए मोदी सरकार पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते है कि पाकिस्तान को घुसकर मारेंगे। पहले यह तो बताइए, पुलवामा कैसे हो गया। इसकी जांच करवाओ। कहीं, चुनाव लड़ने को तो ऐसा नहीं करवा दिया। आज तक पुलवामा हमले का पता नहीं चला।

रंधावा को केन्द्र सरकार की कथित क्रोनी कैपिटलिज्म नीति के विरोध में कांग्रेस की ओर से राजभवन घेराव के दौरान सिविल लाइंस फाटक पर धरना और सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान रंधावा ने पीएम मोदी के खिलाफ तल्ख टिप्पणियां कीं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी की खूब आलोचना करते हुए पायलट और गहलोत खेमे को नसीहत भी दी। रंधावा ने कहा कि हमारी लड़ाई अडानी से नहीं, भारतीय जनता पार्टी से है। भाजपा को ठोको। अडानी-अंबानी एक साथ मरेंगे। कांग्रेस आए तो अडानी अंबानी न आएं। उन्हें जेल जाना चाहिए। हमारे कई नेता उन्हें साथ नहीं ले गए, यह बात ध्यान में रखनी होगी।

रंधावा ने अफसोस जताते हुए कहा कि मुझे कहना ही पड़ेगा कि जो मेरे पास आए। वह यह नहीं कहते कि कांग्रेस को आगे कैसे ले जाना है? नेता जी कहते हैं मेरा क्या बनाओगे? भाई पहले कांग्रेस बनाओ। मुझे कामगार चाहिए। कोई कोटा सिस्टम काम नहीं करेगा। यह उसका आदमी है, उसका आदमी, टिकट दे दो, नहीं चलेगा। जो कांग्रेस का कार्यकर्ता है, जो काम करता है।

उसे टिकट मिलेगा।रंधावा ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हमें लड़ाई लड़नी है। लड़ाई राजस्थान से लड़ी जाएगी। इसे युद्ध का मैदान बनाना होगा। आप सिटिंग कांग्रेसी हैं। आप अपने आप में करंट लाते हैं। अब कहेंगे करंट नहीं है। करंट लाओ तो मंच पर बैठने वाले डर जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा था कि डरो मत, हमें सीना तान कर लड़ाई लड़नी चाहिए।

Related Articles

Back to top button