रांची : झारखंड को लूटने नहीं देंगे: रघुवर दास

रांची। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रघुवर दास ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुए सम्मान समारोह में कहा कि लोकलुभावन वादे, झूठे वादे, व बदले की भावनाओं से पूर्वर्ती सरकार की योजनाओं को बंद करने वाली सत्तारूढ़ दल से जनता त्रस्त है। दास ने कहा कि नौ महीने में दहेज हत्या, डायन हत्या, मुख्यमंत्री क्षेत्र समेत राज्य में हजार से ज्यादा दुष्कर्म, बढ़ते आपराधिक घटनाएं, बढ़ता नक्सलवाद, गिरता ला एंड आर्डर और भर्ष्टाचार ने चिंता बढ़ा दी है। इस सरकार में महिलाओं का सम्मान नहीं रहा। इस सरकार में राज्य की जनता खुद को ठगा महशुश कर रही है। ब्यूरोक्रेसी हावी है, पदाधिकारी अधिकारी और सत्ता में शामिल दल और नेता मनमानी कर रहे हैं। ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल जारी है। इनकी मनमानी नहीं चलने देंगे। झारखंड को लूटने नहीं देंगे। कोरोना काल के बाद पार्टी जवाब देगी। जनता फिर से गला लगाने को तैयार है। इस उपचुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।
महात्मा गांधी के सपने को पूरा कर रहे हैं मोदी
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी कहा करते थें की भारत को आत्मनिर्भर बनाना है तो गांव, किसान को आत्मनिर्भर बनाना होगा। इस सपने को पूरा करने में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करने में जुटे हुए हैं। जेबकतरा, बिचौलियों से मुक्ति के लिए कानून लाया गया है किंतु 50 साल तक देश को लूटने वाले व बिचौलियों की दलाल कांग्रेस के आंदोलन में एक भी किसान नहीं है। मोदी जी के शासन में बिचौलियों का नहीं चलेगा। किसानों को उनके सम्मान में यह कानून मिल का पत्थर साबित होगा। किसान आत्मनिर्भर बनेगा तभी देश आत्मनिर्भर होगा। मोदी जी ने एमएसपी भी बढ़ाने का कार्य किया है जबकि इसके नाम पर गंदी राजनीति की जा रही है।
गुदड़ी के लाल हैं रघुवर: दीपक प्रकाश
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड राज्य से राष्ट्रीय कमेटी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में रघुवर दास, अन्नपूर्णा देवी और अजज के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव को बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि रघुवर दास जमशेदपुर समेत राज्य की समस्या पर बढ़ चढ़ कर काम किया है। समाज के प्रति संवेदनशीलता रहा, समाज के लिए संघर्षरत रहे हैं। गुदड़ी के लाल हैं। इन पर झारखंड भाजपा का विशेषाधिकार रहेगा। मेरा सौभाग्य है कि राष्ट्रीय कमेटी में तीन तीन सदस्यों को चुना गया। पार्टी राज्य समेत देश में और सशक्त बनेगा।
गौरतलब हो कि गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में रघुवर दास के राष्टीय उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। जबकि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। वहीं इस क्रम में रांची के सांसद संजय सेठ, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, केके गुप्ता, अशोक बड़ाइक, गोपाल जी सहित अन्य ने अंगवस्त्र, पुस्तक व बुके देकर स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button