राखी सावंत के पति का अब भी पता नही, पर सामने आया रितेश जीजू का नया एंगल!

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन खबरों में बनी रहती है। वो कोई न कोई वजह ढूंढ ही लेती हैं, जिससे उनकी चर्चा हो। कछ दिन पहले उनकी रिवीलिंग ड्रेस ने ताबड़तोड़ सुर्खियां बंटोरी, तो वहीं एक बार फिर से राखी की शादी और पति को लेकर चर्चा हो रही है।

हाल ही में राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक लड़का नजर आ रहा है। इस लड़के का दावा है कि उसने राखी सावंत के पति रितेश को देखा है। ये लड़का वीडियो में रितेश को ‘जीजू’ कह रहा है, साथ ही रितेश के बारे में कई खुलासे भी कर रहा है।

आज मैंने रितेश जीजू को देखा, वो बहुत हैंडसम हैं

आपको बता दें कि राखी सावंत ने 25 सितंबर को एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक लड़का ऑरेंज टीशर्ट पहने नजर आ रहा है। इस वीडियो के ऊपर लिखा है कि ‘आज मैंने रितेश जीजू को देखा, वो बहुत हैंडसम हैं’, वहीं वीडियो में लड़का कह रहा है, ‘हाय राखी मैम, आज मैंने रितेश जीजू को अपनी आंखों से देखा। वो देखने में बहुत ज्यादा हैंडसम हैं। आप लोग यकीन नहीं करोगे। वो बहुत ज्यादा रिच हैं, उनके पास इतने ज्यादा डॉलर्स हैं, पाउंड्स हैं कि वो उनको हवा में उछाल रहे थे |’

इस लड़के ने उन लोगों को भी जवाब दिया जो राखी की शादी की बात पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। इस लड़के का कहना है कि ‘आप लोग राखी मैम की बातों को झूठ समझते हो । आप लोगों को लगता है कि राखी मैम की शादी नकली है, लेकिन जिस दिन आप लोग अपनी आंखों से देखोगे उस दिन आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वो आज आए थे और उनके पास लैंबोर्गिनी है। वो बहुत ज्यादा रिच हैं। तुम लोगों को सब झूठ लगता है गाइज… तुम लोग पागल हो’।

इंटरव्यू में किया था खुलासा

बता दें कि राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने मुंबई के जेडब्लू मैरिएट में शादी की थी। राखी सावंत की मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, लेकिन उनके पति रितेश की एक भी तस्वीर देखने को नहीं मिली है। राखी का कहना है कि उनके पति को मीडिया और कैमरा बिल्कुल पसंद नहीं है, इसलिए उन्होंने तस्वीरें लेने से इनकार कर दिया था। राखी की इसी बात पर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं, हालांकि राखी अपनी शादी की बात का जिक्र अक्सर करती दिख जाती है।

पति ने किया था आलीशान घर गिफ्ट

कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर राखी सावंत के दुख भरे पोस्ट देखकर उनकी शादी में प्रॉब्लम्स का अंदाजा भी लगाया जा रहा था। राखी ने हाल ही में दावा किया है कि वो अपने पति के पास यूके पहुंच चुकी हैं। राखी ने अपने घर के बाहर से एक वीडियो भी शेयर किया है | उनका कहना है कि पति रितेश ने उन्हें ये आलीशान घर गिफ्ट किया है | हालांकि शादी के इतने समय बाद भी राखी के पति की एक भी तस्वीर देखने को नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button