भारत विकास परिषद के सह संपर्क प्रमुख बने राजीव वालिया…

भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष विनीत गर्ग ने संस्था को राजीव वालिया का नाम सह संपर्क प्रमुख के लिए सुझाया जिसके बाद भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने स्वीकृति दी और राजीव वालिया ने भी इस पद स्वीकार किया। संपर्क प्रमुख माधव शर्मा ने मीडिया को जानकारी दी की राजीव वालिया अब से सह संपर्क प्रमुख होंगे ।

जाने क्या है “भारत विकास परिषद”

भारत विकास परिषद एक सेवा एवं संस्कार-उन्मुख अराजनैतिक, सामाजिक-सांस्कृतिक स्वयंसेवी संस्था है। जो बाबा साहब के आदर्शो को अपनाते हुए यह मानव-जीवन के सभी क्षेत्रों (संस्कृति, समाज, शिक्षा, नीति, अध्यात्म, राष्ट्रप्रेम आदि) में भारत के सर्वांगीण विकास के लिये समर्पित है। इसका लक्ष्यवाक्य है – “स्वस्थ, समर्थ, संस्कृत भारत”। यह संस्था स्वयंसेवक संघ का एक अंग है जो लोगों तक पहुंच कर उनके जीवन से जुड़े कार्य ओर उनका मार्गदर्शन करता है।

क्या कार्य करती है “भारत विकास परिषद”

भारत विकास परिषद् संस्कार, सेवा, संपर्क, परियोजना के द्वारा समाज की सेवा करती है। संस्कार योजना के द्वारा बच्चों, युवाओं, परिवार, वरिष्ठ नागरिक के लिए विकास कार्यक्रम चलाती है। जिसमे प्रमुख है- बाल संस्कार शिविर, राष्ट्रीय संस्कृत गीत प्रतियोगिता, भारत को जानो, युवा संस्कार शिविर, परिवार संस्कार शिविर, आदि के विकास कार्यो में सिम्मलित है। सेवा योजना के द्वारा दिव्यांगो का कल्याण, पुनर्वास, आदिवासी विकास, गाँव और शहरी – झोपड़ी विकास, सामूहिक सरल विवाह, महिलाएं और बच्चे को कानूनी सलाह देती है। अपने संपर्क योजना के द्वारा संस्कृति सप्ताह, स्थापना दिवस और प्रतिभा सम्मान, सेमिनार जैसी कार्यक्रम का आयोजन भी यह संस्था करती है।

Related Articles

Back to top button