Video: Podcast में सनसनीखेज दावा – “राजस्थान में सुहागरात पर पहले ससुर, फिर देवर.., पहला बच्चा गिरा देते हैं”

जयपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती दावा कर रही है कि राजस्थान में शादी के बाद पहले दुल्हन का संबंध ससुर से, फिर देवर से और उसके बाद पति से होता है। इतना ही नहीं, वीडियो में यह भी कहा जा रहा है कि जो पहला बच्चा होता है, उसे गिरा दिया जाता है। इस सनसनीखेज दावे पर नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (NCIB) ने सख्त आपत्ति जताई है और इसे पूरी तरह फर्जी, झूठा और भ्रामक बताया है।
NCIB की जांच: राजस्थान में ऐसी कोई परंपरा नहीं
NCIB ने अपने स्तर पर गहन जांच-पड़ताल की और पूरे राजस्थान में कहीं भी इस तरह की किसी परंपरा का प्रमाण नहीं पाया। ब्यूरो ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो सिर्फ पब्लिसिटी पाने और लोगों को गुमराह करने के लिए बनाया गया है।
महत्वपूर्ण सूचना :~
—————-
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवती दावा कर रही है कि “राजस्थान में एक परंपरा के तहत शादी के बाद पहले ससुर, फिर देवर और फिर पति का संबंध होता है और जो पहला बच्चा होगा उसे गिरा दिया जाता है।”उक्त परंपरा के संबंध में @NCIBHQ ने… pic.twitter.com/bKbmBsFMpB
— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) August 29, 2025
कानूनी कार्रवाई की मांग
NCIB मुख्यालय ने राजस्थान पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया—
“@RajPoliceHelp से अनुरोध है कि इस बेहूदा और समाज में नफरत फैलाने वाले वीडियो बनाने वाली महिला के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया जाए।”
जनता से अपील – अफवाहों पर ध्यान न दें
NCIB ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे झूठे और भड़काऊ दावों पर ध्यान न दें और न ही इन्हें आगे फैलाएं। फर्जी खबरें और अफवाहें समाज में नफरत और अविश्वास पैदा करती हैं, इसलिए इन पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है।
पहले भी राजस्थान पुलिस कर चुकी है खंडन
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही राजस्थान पुलिस ने भी इस वीडियो पर फैक्ट चेक जारी कर इसे झूठा और भ्रामक बताया था। अब NCIB के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा यह दावा पूरी तरह फर्जी है।
यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी सनसनीखेज दावे पर आंख मूंदकर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है। पुलिस और NCIB दोनों ने स्पष्ट कर दिया है कि राजस्थान की छवि खराब करने के लिए यह मनगढ़ंत कहानी फैलाई गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।



