दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई ठंड, ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत

तेज ठंड की वजह से देश की राजधानी एक बार फिर कांप उठी है। दिल्ली में सोमवार से हर थोड़ी देर में बारिश हुई। वहीं मंगलवार रातभर बारिश हुई। वहीं आज सुबह (बुधवार) भी दिल्ली में बारिश हो रही है। जिससे दिल्ली में तेज़ी से पार गिर गया है। जिसके कारण दिल्ली में फिर ठंड बड़ गई है। बता दें कि दिल्ली में 1,2 और 3 दिसंबर को मौसम ठीकठाक रहा लेकिन उसके बाद से ही दिल्ली में पारा बारिश की वजह से गिरने लगा।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी आसमान पर दिन भर बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ बारिश होती रहेगी। हवा की रफ्तार 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। बुधवार दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम 13 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम टेंपरेचर 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related Articles

Back to top button