केंद्र सरकार के आर्थिक पैकेज को राहुल गांधी ने बताया सही कदम, कही ये बड़ी बात

देश में बढ़ते कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या को देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। अब इस आर्थिक पैकेज का कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी समर्थन किया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा-केंद्र ने आज वित्तीय सहायता पैकेज का ऐलान किया। जो सही दिशा में पहला कदम है। उन्होंने लिखा कि भारत के किसान, दिहाड़ी मजदूर, श्रमिक महिलाएं, बुजुर्ग, जो परेशानी झेल रहे हैं, उनकी मदद अवश्य की जानी चाहिए।

आपको बता दें कि बुधवार को राहुल गांधी ने सरकार के लिए दो सुझाव दिए थे। कोरोना से निपटने की रणनीति और दूसरी अर्थवव्यवस्था में सुधार। राहुल गांधी ने कहा था कि हमारा देश कोरोना वायरस से युद्ध लड़ रहा है। आज सवाल यह है कि हम ऐसा क्या करें कि कम से कम जाने जाएं? स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सरकार की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मेरा मानना है कि हमारी रणनीति दो हिस्सों में बंटी हो।

पहली कोरोना वायरस से जमकर जूझना। दूसरी संक्रमण रोकने के लिए एकांत में रहना और बड़े पैमाने पर मरीजों की टेस्टिंग करना। शहरी इलाकों में विशाल आपातकालीन अस्थाई हॉस्पिटल का तुरंत विस्तार करना। इन चिकित्सा क्षेत्र में पूर्ण आईसीयू की सुविधा उपलब्ध हो।

राहुल गांधी ने अपना दूसरा सुझाव अर्थव्यवस्था को लेकर दिया था और कहा था कि दिहाड़ी मजदूरों को फौरन सहायता चाहिए। उनके अकाउंट में डायरेक्ट कैश ट्रांसफर हो। राशन मुफ्त उपलब्ध हो। इसमें कोई भी देरी विनाशकारी होगी। व्यापार ठप है। टैक्स में छूट मिले। आर्थिक सहायता भी मिले, जिससे नौकरियां बच जाएं। छोटे बड़े व्यापारियों को ठोस सरकारी आश्वासन मिले।

राहुल गांधी ने अपने दोनों सुझाव में सरकार से गरीब मजदूरों की मदद की बात कही थी।

 

Related Articles

Back to top button