जानें उत्तरप्रदेश में कैसी रहेगी राहुल की भारत जोड़ो यात्रा!

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पहले राजस्थान से यूपी में प्रवेश करने वाली थी, लेकिन बाद में रूट बदला गया और अब दिल्ली आने के बाद जनवरी के पहले सप्ताह में उत्तर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड़ से सांसद राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। उनकी ये यात्रा आधी से ज्यादा पूरी भी हो चुकी है। अब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाले हैं। उनकी ये यात्रा जनवरी माह के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। गौरतलब है कि राहुल गांधी की यह यात्रा 13 राज्यों से होकर गुजर रही है और गुजरेगी।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पहले राजस्थान से यूपी में प्रवेश करने वाली थी, लेकिन बाद में रूट बदला गया और अब दिल्ली आने के बाद जनवरी के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर व आसपास के जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों से होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी। यूपी की सीमा के भीतर पांच दिनों तक राहुल गांधी लोगों को अपनी इस मुहिम से जोड़ेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी इसके लिए अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस प्रदेश कमेटी इसके लिए विशेष तैयारियां कर रही है।

Related Articles

Back to top button