भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने लगाई दौड़, क्या ये नीति पड़ेगी बीजेपी पर भारी ?

राहुल गांधी सिद्दारमैया का हाथ पकड़ते हैं और फिर दोनों नेता दौड़ लगाने लगते हैं। जब दोनों नेता दौड़ लगाना शुरू करते हैं, तभी वहां मौजूद अन्य नेता भी दौड़ने लगते हैं

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है और इसका नेतृत्व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। वहीं ये यात्रा अब कर्नाटक के मांड्या में पहुंच चुकी है। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भी इस यात्रा में हिस्सा लिया। वहीं इस यात्रा से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। दरअसल इस वायरल वीडियो में राहुल गांधी के साथ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया दौड़ लगाते हुए नज़र आ रहे हैं।

 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी सिद्दारमैया का हाथ पकड़ते हैं और फिर दोनों नेता दौड़ लगाने लगते हैं। जब दोनों नेता दौड़ लगाना शुरू करते हैं, तभी वहां मौजूद अन्य नेता भी दौड़ने लगते हैं। कुछ दूर तक राहुल गांधी, सिद्दारमैया के साथ दौड़ते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को भी खूब शेयर और पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं। आदित्य शुभम नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा कि इस यात्रा के दौरान कितने लोग फ़िट हो जाएंगे। वहीं अमित भंडारी नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा कि राहुल गांधी ने सारे सीनियर नेताओं को दौड़ा दिया। जबकि रामदयाल मीणा नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, “सही वक्त है जितना पसीना बहेगा, मातृभूमि पर गिरी एक एक बूंद देश को मजबूत बनाएगी। चलते रहो, आगे बढ़ते रहो, सफलता अवश्य मिलेगी। जय हिन्द!”

 

दो दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को फिर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इस यात्रा में हिस्सा लिया। सोनिया गांधी के साथ महिला विधायक अंजलि निंबालकर, रूपकला और लक्ष्मी हेब्बालकर भी शामिल हुईं। सोनिया गांधी ने काफी लंबे समय के बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, हालांकि कुछ दूर चलने के बाद उन्हें राहुल गांधी ने कार में बैठा दिया।वहीं सोशल मीडिया पर एक फोटो भी वायरल हो रही है। दरअसल जब राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी यात्रा में चल रही होतीं हैं, तो इस दौरान उनके जूते का फीता खुल जाता, जिसे राहुल गांधी बांधते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं ये फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Related Articles

Back to top button