राहुल और प्रियंका पहुंचे कर्नाटक !

बेंगलुरु: राहुल और प्रियंका  कर्नाटक पहुंच चुके है।दरअसल कर्नाटक में आज कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है।सिद्धारमैया मुख्‍यमंत्री तो डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।इसके अलावा कई विधायकों को भी कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलवाई जाएगी। बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

 

13 मई को कर्नाटक व‍िधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए थे।कांग्रेस ने 135 सीटों, बीजेपी ने 66 सीटों और जेडीएस ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस में सीएम पद की दावेदारी को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कई दिन तक गतिरोध जारी रहा था।
हालांकि कई दिनों तक चली बैठक और आलाकमान की समझाइश के बाद दोनों नेताओं में सहमति बन सकी।

मुताबिक यह जानकारी सामने आई है। वही सीपीएम पोलित ब्यूरो नेता प्रकाश करात ने शपथ ग्रहण समारोह में कई मुख्यमंत्रियों को ना बुलाने पर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ऐसा रुख नहीं अपना रही है, जिससे विभिन्न राज्यों की पार्टियों को एकजुट किया जा सके। उन्होंने केरल और तेलंगाना के मुख्यमंत्री को आमंत्रित नहीं किया है क्योंकि कांग्रेस इन्हें अपना दुश्मन मानकर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button