पीएम मोदी ने जापान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हिरोशिमा नाम सुनते ही आज भी दुनिया कांप जाती है। G7 समिट की इस यात्रा में मुझे सबसे पहले पूज्य महात्मा गांधी की प्रतीमा के अनावरण का सौभाग्य मिला है।उन्होंने कहा कि आज विश्व जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद की लड़ाई से जूझ रहा है।

पूज्य बापू के आदर्श जलवायु परिवर्तन के साथ जो लड़ाई है उसे जीतने का उत्तम से उत्तम मार्ग है।उनकी जीवन शैली प्रकृति के प्रति सम्मान, समन्वय और समर्पन का उत्तम उदाहरण रही है।

गौरतलब है कि 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर दुनिया का पहला परमाणु बम हमला किया था। इसके 3 दिन बाद जापान के ही नागासाकी शहर पर दूसरा परमाणु बम गिराया गया। दोनों शहर लगभग पूरी तरह तबाह हो गए।

डेढ़ लाख से अधिक लोगों की पल भर में जान चली गई और जो बच गए वो अपंगता के शिकार हो गए। दूर-दूर तक के इलाकों में घंटों काली बारिश होती रही और रेडियोएक्टिव विकिरण ने जिंदादिली से भरे इन दोनों शहरों में कहर बरपा दिया। चारों तरफ मौत का मंजर पसरा था।

Related Articles

Back to top button