British Queen Elizabeth II funeral- दुनिया की सबसे बड़ी अंतिम विदाई, देखें तस्वीरें 

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत को अब विक्टोरिया मेमोरियल के पास ले जाया जा रहा है। वहीं इससे पहले वेस्टमिंस्टर एब्बे में उनके अंतिम संस्कार से जुड़ा कार्यक्रम किया गया।

British Queen Elizabeth II funeral- दुनिया की सबसे बड़ी अंतिम विदाई, देखें तस्वीरें

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत को अब विक्टोरिया मेमोरियल के पास ले जाया जा रहा है। वहीं इससे पहले वेस्टमिंस्टर एब्बे में उनके अंतिम संस्कार से जुड़ा कार्यक्रम किया गया। बता दें कि महारानी के पार्थिव शरीर को दफनाने के लिए विंडसर ले जाया जाएगा। विंडसर कैसल में लोग हजारों की तादाद में महारानी के अंतिम संस्कार जुलूस का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि इस दौरान किंग चार्ल्स-III और रानी कंसोर्ट, कैमिला, महारानी के ताबूत के पीछे-पीछे चल रहे हैं वो शाही परिवार का नेतृत्व कर रहे हैं। इस दौरान जैसे ही रानी का अंतिम संस्कार जुलूस लंदन में सेनोटाफ से आगे बढ़ा, वहां प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में मारे गए राष्ट्रमंडल सैनिकों के स्मारक को राजा किंग चार्ल्स और उनके भाई-बहनों ने सलामी दी।

लंदन में Queen Elizabeth II को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा ब्रिटेन उमड़ पड़ा है. यहां आम जिंदगी थम गई है. पार्लियामेंट क्वायर से विक्टोरिया स्ट्रीट तक जहां तक देखों वहां लोग नजर आ रहे हैं. ब्रिटेन के लोग सबसे ज्यादा शासन करने वाली महारानी की आखिरी झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए हैं. वहीं, दुनिया भर से 2000 VVIP महारानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं. देशभर के 125 सिनेमा हॉल में महारानी के अंतिम संस्कार का लाइव प्रसारण किया जाएगा

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंची,भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लंदन में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की।

एलिज़ाबेथ के ताबूत को विंडसर कैसल में उनके अंतिम स्थल तक ले जाया गया है, और सेंट जॉर्ज में उन्हें उनके पति फिलिप के पास दफना दिया जाएगा। क्वीन एलिजाबेथ को उनके पति फिलिप के ही जैसे एक ताबूत में रखा गया है। महारानी के ताबूत को राजकीय शवगृह में ले जाया गया है और अब इसे पश्चिम लंदन से होते हुए विंडसर में दफनाने के लिए ले जाया जाएगा |

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button