सुशीला बलूनी के निधन पर पहुंचे पुष्कर सिंह धामी , दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड–मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने भी सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी।

वही पुष्कर सिंह धामी ने कहा सुशीला बलूनी जी का राज्य आंदोलन में अविस्मरणीय योगदान है राज्य आंदोलन में एक मुखर एवं संघर्षशील योद्धा के तौर पर उन्होंने प्रतिभाग किया एवं आजीवन उत्तराखंड के विकास के लिए चिंतित एवं संघर्षशील रही उनका यूं ही हम सब को छोड़कर चले जाना स्तब्ध कारी है,आजीवन महिलाओं और आम उत्तराखंड वासियों के लिए उनका संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button