पंजाब सरकार ने मध्यरात्रि से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई

लॉक डाउन 3 में सरकार की तरफ से कई तरह की रियायत दी गई हैं। इन रियायत में अब लोग सड़कों पर आने लगे हैं। ऐसे में राजधानी दिल्ली में तो सरकारी और प्राइवेट दफ्तर भी खोल दिए गए हैं। इसी के साथ दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी वहीं अब पंजाब सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

पंजाब सरकार ने मध्य रात्रि से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यानी अब पंजाब में लोगों को पेट्रोल और डीजल दोनों पर ही ₹2 ज्यादा देने होंगे। बता दे कि देश की अर्थव्यवस्था कोरोनावायरस की वजह से डगमगा गई है। राज्यों की स्थिति ऐसी हो गई है कि उनको कर्मचारियों का वेतन देने तक के लिए सोचना पड़ रहा है।

राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह तक कह दिया कि पहले दिल्ली में लगभग साढे तीन हजार करोड़ तक का टैक्स वसूला जाता था लेकिन अब 300 करोड़ भी मुश्किल से हो पा रहा है। इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम इतने में वेतन कैसे देंगे। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि राज्यों की अर्थव्यवस्था किस तरीके से गड़बड़ाई हुई है। ऐसे में अब आम जनता पर भी दबाव बढ़ गया है। पेट्रोल की कीमत में दिल्ली से लेकर पंजाब में भी बढ़ोतरी की गई है।

Related Articles

Back to top button