पुड्डुचेरी में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन , महिला मतदाताओं की संख्या अधिक

पुड्डुचेरी , केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में मतदा अधिकता सूची के पुनरीक्षण के बाद कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 03 हजार 681 दर्ज की गयी है जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक है।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुखबीर सिंह ने एक जनवरी 2001 के दर्ज आंकड़ों के मुताबिक अंतिम मतदाता सूची बुधवार को यहां जारी की।

सूची में पांच लाख 30 हजार 828 महिला मतदाता है जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या चार लाख 72 हजार 736 है। इसके अलावा पुड्डुचेरी क्षेत्र में 97 और कराईकल क्षेत्र में 20 किन्नर मतदाता दर्ज हैं।

ये भी पढ़े –अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का निधन


श्री सिंह ने बताया कि नवम्बर 2020 में कुल मतदाताओं की संख्या नौ लाख 74 हजार 754 थी। बाद में 39,562 नये मतदाताओं के नाम जोड़े गये जबकि 10, 635 के नाम विलोपित किये गये।

उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची सभी मतदान केंद्रो पर चस्पा किये जायेंगे और नये मतदाताओं को उनके मतदाता परिचयपत्र 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर उपलब्ध कराये जायेंगे।

Related Articles

Back to top button