अब चेन्नई की महिलाओं ने किया नागरिकता संशोधन कानून और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

 

नागरिकता संशोधन कानून और NRC को लेकर पूरे देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। दिल्ली, मुंबई से लेकर चेन्नई में भी इस कानून को लेकर विरोध किया जा रहा है। जब से ये कानून बना है तब से ही लोग सड़कों पर उतर गए हैं। लोगो का कहना है कि ये कानून संविधान के खिलाफ बनाए गए हैं। इन कानूनों को सरकार वापस ले। आज चेन्नई में नागरिकता संशोधन कानून और NRC लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में चेन्नई की महिलाएं शामिल हैं। खबरों के मुताबिक चेन्नई में सभी महिलाएं इस कानून के विरोध में आई हैं। सभी की मांग है कि इस कानून को वापस लिया जाए। ये कानून संविधान के खिलाफ है।

वहीं दिल्ली के शाहीन बाग में भी महिलाएं प्रदर्शन कर रही है। शाहीन बाग में काफी लंबे समय से ये प्रदर्शन किया जा था है। दिल्ली चुनाव भी चले गए लेकिन यहां महिलाएं अब भी प्रदर्शन कर रही हैं। इस पर राजनीति भी कि गई थी। दिल्ली में विपक्ष लगातार आम आदमी पार्टी पर इस प्रदर्शन को लेकर हमलावर था। बता दें कि शाहीन बाग में हो रहे इन विरोध प्रदर्शन के कारण नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाला में रोड भी लंबे समय से बंद पड़ा है। जिस मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि किसी भी रोड को इस तरह से प्रदर्शन कि वजह से रोका नहीं जा सकता है। हालाकि कोर्ट ने इस धरने को हटाने के आदेश नहीं दिए। कोर्ट ने यह भी कहा था कि प्रदर्शन कोई भी कर सकता है लेकिन किसी मेन सड़क को कोई ऐसे बंद नहीं कर सकता।

बता दे की उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी नागरिकता संशोधन कानून और NRC को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। वहां भी महिलाएं प्रदर्शन कर रही है। लखनऊ में महिलाओं के साथ साथ बच्चे भी प्रदर्शन में शामिल हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button