CAA : प्रदर्शन पर देश की आज की तस्वीर

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कल देशभर में प्रदर्शन किया गया | दिल्ली से लेकर मुंबई तक जगह जगह प्रदर्शन किया गया | देश में ऐसे हालत बन गए थे की जगह जगह धारा 144 लगानी पड़ी | इस सब के बावजूद भी प्रदर्शन रुके नहीं बल्कि बढ़ते ही गए | वहीँ पुलिस को इन प्रदर्शनों से निपटने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी |
आइये आपको बताते हैं की देश भर में कल कहा कहा प्रदर्शन हुए आज कहा कहा प्रदर्शन होने हैं :-

दिल्ली

कल दिल्ली में प्रदर्शन की शुरुआत लाल किले से हुई | फिर कुछ समय बाद दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में भी प्रदर्शन शुरू हो गया जिसके बाद दिल्ली में लगभग 21 मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिए गए थे |

इनमें जामिया मिलिया इस्लामिया, जसोला विहार शाहीन बाग, मुनिरका, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन, मंडी हाउस सहित कई मेट्रो स्टेशन बंद किये गए। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकी | इसके अलावा मथुरा रोड से कालिंदी कुंज जाने वाली सड़क को भी बंद कर दिया गया | इस सब के बाद हालात ऐसे हो गए थे की दिल्ली में जगह जगह जाम लगने लगा था | लोगो को घंटो जाम में ही खड़ा रहना पड़ा | साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में धारा 144 लगाईं गई थी |

आज

दिल्ली में आज भी कई इलाकों में प्रदर्शन होने हैं | भीम आर्मी आज प्रदर्शन करने वाली हैं | हालांकि प्रशासन ने किसी भी प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी है | दिल्ली में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं जिससे किसी भी प्रकार की हिंसा से बचा जा सके |

वहीँ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी आज ट्विटर हैंडल से एडवाइजरी जारी कर कहा है कि “आज मथुरा और कालिंदी गुंज वाली रोड नंबर 13A को बंद कर दिया गया है। दिल्ली जाने वाले लोग डीएनडी फ्लाईओवर और अक्षरधाम वाली रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।”

चंडीगढ़

कल चंडीगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ छात्रों सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी यहां सेक्टर 20 में मस्जिद के पास जमा हुए साथ ही वहां से प्रदर्शन मार्च भी निकाला गया था । उन लोगों की योजना पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वी. पी. सिंह बदनोरे को ज्ञापन सौंपने की भी थी। वे लोग जामिया मिल्लिया इस्लामिया और देश के अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए भी प्रदर्शन कर रहे हैं।

आज

चंडीगढ़ में आज किसी प्रदर्शन की खबर नहीं हैं | लेकिन पुलिस फिर भी हर चौक पर मुस्तैद है | जिससे किसी भी इलाके में कोई भी हिंसात्मक गतिविधि न हो |

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में कल जगह जगह प्रदर्शन किए गए | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हालात बेहद खराब थे वहां लोगो ने पत्थरबाज़ी की
साथ ही पुलिस की गाड़ियों में आग लगाई गई यहीं नहीं यहाँ तो पुलिस चौकी तक को जलाने की कोशिश की गई |
इसके बाद उत्तर प्रदेश के संभल में भी इस कानून के खिलाफ उग्र प्रदर्शन हुआ | संभल में भी लोगो ने पत्थरबाज़ी की जिसे रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी | इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में जोरदार प्रदर्शन किए गए |

आज

उत्तर प्रदेश में आज भी कई जिलों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं | जिसके मद्देनज़र उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में धारा 144 लगाईं गई हैं | इसी के साथ इन इलाकों में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है |
वहीँ पुलिस ने हर जिले में निर्देश जारी कर कहा है की लोग घरों में रहे , किसी भी तरह की हिंसा को अंजाम न दिया जाए साथ ही अगर किसी भी इलाके में कोई हिंसात्मक गतिविधि हो तो प्रशासन को बताया जाए |

हैदराबाद

हैदराबाद में भी कल इस कानून के विरोध में प्रदर्शन किए गए | हालांकि यहाँ पर पुलिस ने हालात काबू में रखे हुए थे | शुरुआत में ही पुलिस ने कुछ लोगो को यहाँ गिरफ्तार कर लिया था |

आज

आज हैदराबाद में किसी भी प्रदर्शन को प्रशासन ने इजाजत नहीं दी है | वहीँ हैदराबाद में भी पुलिस चप्पे चप्पे पर मौजूद है | जिससे किसी भी इलाके में अगर हिंसात्मक गतिविधि होती है तो पुलिस कार्रवाई कर सके |

गुजरात

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ अहमदाबाद के सरदार बाग इलाके में जुटे कुछ लोगों पर पुलिस ने गुरुवार को लाठीचार्ज किया था। यहाँ पर कल जोरदार प्रदर्शन किया था | जिसके बाद 5000 लोगो पर FIR और 49 लोगो को गिरफ्तार किया गया था |

आज

गुजरात में आज भी कुछ इलाकों में प्रदर्शन होना है | जिसके चलते पुलिस ने हर जगह पुलिस बल तैनात किया है |

बंगलुरु

कल बेंगलूरी में भी प्रदर्शन किया गया था | जहाँ पुलिस बल के होने के बावजूद लोग पुलिस पर भारी पद गए थे | जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी थी |

आज

आज बंगलुरु में कही भी प्रदर्शन होने की खबर नहीं है लेकिन पुलिस बल चप्पे चप्पे पर तैनात है |

हरयाणा

कल हरियाणा के गुरुग्राम में प्रदर्शन हुआ था | जिसके बाद गुरुग्राम में लम्बा जाम लग गया था | जिससे लोगो को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा था | गुरुग्राम दिल्ली एक्सप्रेसवे पर 8 किलोमीटर से भी लम्बा जाम लग गया था |

आज

आज भी गुरुग्राम में लोगो को जाम का सामना करना पड़ रहा है | बताया जा रहा है की गुरुग्राम में आज भी 5 किलोमीटर लम्बा जाम लगा हुआ है |

मुंबई

मुंबई में कल CAA के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन हुआ था | जिस प्रदर्शन में बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारे भी शामिल हुए थे | जावेद जाफरी, फरहान अख्तर और हुमा कुरैशी को इस प्रदर्शन में देखा गया था | वहीँ जावेद जाफरी और फरहान अख्तर ने अपने ट्विटर से लोगो को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए ट्वीट किया था |

आज

वही आज मुंबई में प्रशासन ने किसी भी क्षेत्र में प्रदर्शन को मंजूरी नहीं दी हैं | वहीँ पुलिस ने चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया हुआ हैं |

Related Articles

Back to top button