CAA के खिलाफ जामा मस्जिद के बाहर हुआ विरोध प्रदर्शन, भीम आर्मी भी प्रदर्शन में मौजूद

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के जामा मस्जिद में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है | जामा मस्जिद में पहले जुम्मे की नवाज़ पढ़ी गई जिसके बाद यहाँ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है | वहीँ प्रशासन ने जामा मस्जिद के बाहर पहले ही भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया था | इस समय भीम आर्मी भी जामा मस्जिद में मौजूद है और लोग भीम आर्मी के बैनर और पोस्टर्स लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं | वहीँ भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर भी जामा मस्जिद पहुंच गए है |

वहीँ पुलिस मुस्तैदी से सभी के पहचान पत्र की जांच कर के लोगो को जामा मस्जिद के अंदर जाने दे रही है | साथ ही पुलिस ने भी ड्रोन कैमरा से जामा मस्जिद के आस पास के इलाकों में नज़र बनाए हुई है |

बताया जा रहा है की लाल किले और जामा मस्जिद के आसपास के मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है |

Related Articles

Back to top button