नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ RJD ने शनिवार को बिहार बंद का किया आह्वान

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। दिल्ली में तो लगातार प्रदर्शन हो रहे है। कल भी दिल्ली में प्रदर्शन किए गए। कल दिल्ली में सुबह तक तो प्रदर्शन में कोई हिंसा नहीं हुई लेकिन शाम होते होते हिंसा होने लगी और इस हिंसा में 35 लोग जख्मी हो गए जिसमें से कई पुलिसवाले हैं। वहीं अब नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को बिहार बंद का आह्वान किया है।

इस दौरान सुबह सुबह बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता सड़कों पर निकले हैं। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने अररिया में एक ट्रेन रोक दी है। दरभंगा और वैशाली में भी प्रदर्शनकारियों ने सड़कें बंद करा दी है। सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में बिहार पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

वहीं तेजस्वी यादव ने शांतिपूर्ण बंद की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर लोगों ये अपील की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि “NRC और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में कल 21 दिसंबर को राष्‍ट्रीय जनता दल का बिहार बंद है। इसकी पूर्व संध्‍या पर शांतिपूर्ण बंद के लिए आज बिहार के सभी जिलों में पार्टी की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया।

Related Articles

Back to top button