दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक CAA के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में 6 मौत कई घायल

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। दिल्ली में तो लगातार प्रदर्शन हो रहे है। कल भी दिल्ली में प्रदर्शन किए गए। जिसने सुबह तक तो प्रदर्शन में कोई हिंसा नहीं हुई लेकिन शाम होते होते हिंसा होने लगी और इस हिंसा में 35 लोग जख्मी हो गए जिसमें से कई पुलिसवाले हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश में भी विरोध कम होता नहीं दिख रहा । वहां लगातार तीसरे दिन हिंसक प्रदर्शन किया गया। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर , सहारनपुर, एटा,कानपुर और बहराइच में कल प्रदर्शन के दौरान 6 लोगो की मौत हो गईं और कई लोग घायल हो गए। इसमें से बहुत से पुलिसवाले हैं।

वहीं अब भी ये प्रदर्शन रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। लोग नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी की मांग हैं की इस कानून को वापस लिया जाए।

कल जुम्मे कि नमाज़ की वजह से जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। कई जगह शान्ति से प्रदर्शन भी किया गया है लेकिन ज्यादातर जगहों पर प्रदर्शन उग्र ही नजर आया।

Related Articles

Back to top button