CAA के खिलाफ जामिया के छात्रों ने मंडी हाउस में दिया धरना, मंडी हाउस में लागू हुई धारा 144

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ पूरे देशभर में लगातार प्रदर्शन किए जा रहे है | जबसे ये कानूनन लागू हुआ है तभी से ही ये प्रदर्शन लगातार किए जा रहे हैं | वहीँ आज भी दिल्ली में प्रदर्शन किया जा रहा है | दिल्ली के संसद मार्ग और मंडी हाउस में आज प्रदर्शन किया जा रहा है |

मंडी हाउस में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं | छात्रों की जनता से मांग है की इस कानून को वापस लिया जाए | वहीँ मंडी हाउस में धारा 144 लागू कर दी गई है | वहीँ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने संसद मार्ग पर आने वाले लोगो के लिए एडवाइजरी जारी की है | उन्होंने वहां हैवी ट्रैफिक की वजह से ये एडवाइजरी जारी की है |

जामिया छात्रों का कहना है की हम यहाँ परमिशन से धरना कर रहे है और ये धरना शांतिपूर्ण ही होगा | बताया जा रहा है की जामिया के छात्र मंडी हाउस से जंतर मंतर तक मार्च करेंगे |

Related Articles

Back to top button