प्रियंका गांधी ने लगाई बिंदी ,और भाई राहुल ने बढ़ाई दाढ़ी ।

प्रियंका गांधी ने लगाई बिंदी ,और भाई राहुल ने बढ़ाई दाढ़ी ।

2024 का चुनाव लोकसभा का चुनाव अभी दूर है,  लेकिन फिलहाल जिन राज्यों में चुनाव चल रहे राजनीतिक माहौल अच्छा खासा गरम है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अब रैलियां कर रहे हैं । अपने राज्य यानी गुजरात में भी लगातार उनके दौरे और रैलियां चल रही है। हिमाचल में भी उनकी तस्वीरें खूब दिखाई दे रही है। हिमाचल के लोगों के साथ प्रधानमंत्री अपने पुराने रिश्ते उन्हें याद दिला रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर बात करें तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी पीछे नहीं छूट रहे हैं।

 

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर लगातार अड़े हुए हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का लुक बिल्कुल चेंज हो चुका है। पहले दिन राहुल गांधी की वह तस्वीर देखिए जब उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। और अब यह तस्वीरें देखिए जो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लगातार देखी जा रही है। लंबी दाढ़ी माथे पर तिलक राहुल गांधी की तस्वीर राहुल गांधी की सोशल मीडिया पर सर्कुलेट भी हो रही है। राहुल गांधी का अंदाज भी पहले से बदल चुका है जहां पर यह कहा जाता था कि राहुल गांधी एक महाराजा है राहुल गांधी लोगो के बीच में नहीं जाते हैं वहीं पर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सिर्फ और सिर्फ जनता के बीच में लगातार दिखाई दे रहे हैं। कभी किसी छोटे बच्चे के साथ कभी किसी महिला को मदद करते हुए, तो कभी किसी बच्चे को जूडो कराटे सिखाते हुए। तो कभी माथे पर तिलक लगाकर भारत जोड़ो यात्रा को आगे बढ़ाते हुए ।

 

बात सिर्फ राहुल गांधी कि नहीं अगर हम बात करें प्रियंका गांधी जी तो उन्होंने कुछ दिनों से अपने अंदाज बदल लिए हैं। प्रियंका गांधी भी लगातार लोगों के बीच जा रही हैं। उनसे मुलाकात कर रही हैं। स्कूल की बच्चियों का वीडियो देखें तो यहां पर प्रियंका गांधी लगातार बच्चियों से महिलाओं से मुलाकात करते हुए नजर आ रही हैं। ना सिर्फ इतना बल्कि प्रियंका गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी के पद चिन्हों पर चलते हुए हिमाचल में बिंदी तक लगाई है। अक्षय प्रियंका गांधी को आपने देखा होगा कि वह बिना बिंदी की दिखाई देती हैं।

यहां पर हिमाचली महिलाओं को लुभाने के लिए प्रियंका गांधी ने यह भी दांव खेला है प्रियंका गांधी जो अक्सर हल्के रंगों के कपड़ों में दिखाई देती है इन दिनों हिमाचल के दौरों में चटक रंग के कपड़ों में दिखाई दे रही है। जिससे हिमाचली महिलाओं को अपने करीब ला सकें। प्रियंका गांधी ने कुछ इसी तरीके का दाम उत्तर प्रदेश में भी खेला था। जब वह महिलाओं के पास गई थी। महिलाओं के वोट बैंक पर प्रियंका गांधी की कड़ी नजर है। यू कहे तो महिलाओं के वोट बैंक को साधने की जिम्मेदारी पूरी तरीके से प्रियंका गांधी ने अपने कंधों पर ले रखी है। और ले भी क्यों ना इस देश में लगभग आधी आबादी महिलाओं की है। यह कहा जा सकता है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यहां पर प्रधानमंत्री मोदी से पीछे नहीं है, उन्होंने भी अपनी वेश भूषा और अपने अंदाज़ को पूरी तरह से जनता को लुभाने के लिए समर्पित सा कर दिया है । लेकिन क्या वाकई में जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदाज के सामने भाई-बहन की जोड़ी के अंदाज को स्वीकार करेगी । ये शायद ज्यादा दिन दूर नहीं है। बल्कि हिमाचल और गुजरात के चुनाव के बाद इस तस्वीर के परिणाम साफ हो जाएंगे। और पता लग जाएगा कि 2024 से पहले कांग्रेस की तरफ से तमाम बदलाव वाक्य में सही दिशा में जहां भी रहे हैं या नहीं।

Related Articles

Back to top button