Presidential Election Result: राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत, सीएम योगी, अखिलेश यादव सहित कई नेताओं ने दी बधाई

Presidential Election Result: राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत, सीएम योगी, अखिलेश यादव सहित कई नेताओं ने दी बधाई

Presidential Election Result: राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत, सीएम योगी, अखिलेश यादव सहित कई नेताओं ने दी बधाई

 

Droupadi Murmu News: राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत हुई है. इस जीत पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई दी है.

 

Presidential Election 2022: देश के राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कुल वोट का 60 प्रतिशत से अधिक मत हासिल करके जीत हासिल की है. उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया है. भारत की निर्वाचित राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगी और उनकी जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई दी है.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने द्रौपदी मुर्मू की जीत पर ट्वीट करते हुए लिखा- भारत के मा. राष्ट्रपति पद हेतु NDA की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को विराट और ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई. आपकी विजय ‘नए भारत’ के सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी स्वरूप के प्रति अपार जन-विश्वास और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ भाव की जीवंत तस्वीर है. भारत माता की जय.

 

इसके साथ ही बसपा प्रमुख मायावती ने भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी. मयावती ने ट्वीट करते हुए लिखा- शोषित व अति-पिछड़े आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में भारी मतों से आज निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं. वे एक कुशल व सफल राष्ट्रपति साबित होंगी, ऐसी देश को उम्मीद.

 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दी बधाई

 

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी द्रौपदी मुर्मू की जीत पर बधाई दी. सपा प्रमुख अखिलेश ने बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा- राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर माननीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को अनंत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनायें.

Related Articles

Back to top button