Video: बस में खुलेआम अश्लील हरकतें, बुजुर्ग महिला का भी लिहाज नहीं!

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से संत प्रेमानंद महाराज और कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के बयानों को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। एक वर्ग उनके बयानों का विरोध कर रहा है तो वहीं उनके समर्थक अब इन बातों को सही साबित करने के लिए वीडियो शेयर कर रहे हैं। हाल ही में सामने आया एक वीडियो इस विवाद को और बढ़ा रहा है।


प्रेमानंद महाराज के बयान बने चर्चा का विषय

प्रेमानंद महाराज ने अपने एक प्रवचन में कहा था कि

“आजकल के लड़के-लड़कियां चरित्रहीन होते जा रहे हैं और समाज की संस्कृति को नष्ट कर रहे हैं।”
“सौ में सिर्फ दो-चार लड़कियां पवित्र होती हैं।”
“अगर कोई लड़के से चार बार मिला हो, तो वह उसकी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रह पाएगा; इसी तरह, अगर किसी लड़की ने चार लड़कों को जान लिया हो, तो वह सच्ची बहू नहीं बन सकती।”


समर्थकों ने शेयर किया वीडियो, बोले- यही है सच्चाई

अब इन बयानों के समर्थन में प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य के समर्थक सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें एक बस के अंदर एक लड़का और लड़की खुलेआम अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं।


बगल में बैठी बुजुर्ग महिला हुई असहज

इस वीडियो में खास बात यह है कि लड़के और लड़की के ठीक बगल में एक बुजुर्ग महिला बैठी है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह महिला इस पूरे तमाशे से बेहद असहज हो जाती है और अपना चेहरा दूसरी तरफ घुमा लेती है। समर्थक इसे समाज की बिगड़ती तस्वीर बताते हुए प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य की बातों को सच ठहरा रहे हैं।


सोशल मीडिया पर बहस और गाली-गलौज

इस वीडियो पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। प्रेमानंद महाराज के समर्थक लिख रहे हैं कि “मानंद महाराज जी जिन चरित्रहीन लड़के-लड़कियों के बारे में बता रहे थे… अनिरुद्धाचार्य जी महाराज जिन वैश्याओं की बात कर रहे थे, आप अपने नेत्रों से देख सकते हैं?”
वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स इसे कट्टर सोच का नतीजा बताते हुए विरोध भी कर रहे हैं। कई ‘मॉडर्न’ लोग इस बयानबाजी और वीडियो शेयर करने को लेकर समर्थकों पर गाली-गलौज भी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button