केरल की हथिनी के बाद हिमाचल कि गर्भवती गाय को खिलाया विस्फोटक का गोला, गाय हुई बुरी तरह जख्मी

केरल के मलप्पुरम में एक गर्भवती हथिनी की विस्फोटक खाने से मौत को अभी लोगों ने बुलाया भी नहीं था कि हिमाचल प्रदेश में भी ऐसी दर्दनाक घटना घटी है। जहां पर एक हाथी नहीं तो नहीं लेकिन एक गर्भवती विस्फोटक का गोला बनाकर खिला दिया। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडुत्ता इलाके में इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। जहां लोग हथिनी की मौत पर अब तक आक्रोशित थे उसी बीच हिमाचल प्रदेश में एक गर्भवती गाय के साथ एक बार फिर दर्दनाक और अमानवीय घटना घटी है।

विस्फोटक का गोला खाने से गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई है। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खबर है कि इस वीडियो को गाय के मालिक ने पोस्ट किया है। इसी के साथ पुलिस ने भी इस मामले पर केस दर्ज कर लिया है और उन शरारती तत्वों की छानबीन की जा रही है जिन्होंने गाय को विस्फोटक का गोला खिलाया। इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। हथिनी की मौत के बाद गाय के साथ ऐसा व्यवहार करना अमानवीय है।

बता दें कि इससे पहले केरल में एक हथिनी की मौत पटाखों से भरे अनानास खाने के बाद हो गई थी। कुछ शरारती तत्वों ने हथिनी को अनानास में पटाखे भर के खिला दिया था जिसके बाद हथिनी का मुंह और जबड़ा बुरी तरह से जख्मी हो गया था। जिसके कुछ दिन बाद ही हथिनी की मौत हो गई थी। अपनी मृत्यु से पहले हथिनी वेलियार नदी पहुंची थी। जहां वह 3 दिनों तक पानी में मुंह डालकर खड़ी रही जिसके बाद उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद इस मामले पर केरल के मुख्यमंत्री से लेकर पर्यावरण मंत्रालय ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

Related Articles

Back to top button