प्रफुल्ल कुमार महंत का स्वास्थ्य बिगड़ने के एम्स में भर्ती

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद विमान के जरिये दिल्ली लाकर वहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। अड़सठ वर्षीय महंत काे विभिन्न बीमारियों के कारण गुवाहाटी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। असम के दो बार मुख्यमंत्री रहे श्री महंत को सीने में दर्द और बैचेनी के कारण 16 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पूर्व गत वर्ष सितंबर में मधुमेह के रोगी श्री महंत को उच्च रक्त चाप के कारण गुवाहाटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महंत असम गण परिषद के मध्य जिले नागांव जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा सीट से विधायक भी हैं।

 

Related Articles

Back to top button