बदायूं की जिला पंचायत अध्यक्ष बन सकती हैं पूनम यादव

बदायू: पूनम यादव एक बार फिर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव मे भारीमतो से जीत हासिल की है,पूनम यादव बसपा और सपा सरकार के दौरान काबिज रही थीं कुर्सी पर, पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव की पत्नी पूनम यादव को 2010 में जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया था। उस वक्त प्रदेश में बसपा की सरकार थी। 2012 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो गया। प्रदेश की सत्ता पर सपा काबिज हुई। इसके बाद पूनम यादव के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव आया। सपा सरकार के दौरान भी पूनम यादव विश्वास जीतने में कामयाब हो गई थीं। ऐसे में उन्होंने अपना पांच साल का कार्यकाल बसपा और सपा दोनों सरकारों के दौरान पूरा किया था। इस बार भी पूनम यादव को भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के बड़े दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button