मथुरा में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा: देह व्यापार का पर्दाफाश | 11 गिरफ्तार, संचालक फरार

मथुरा पुलिस ने विकास मार्केट स्थित स्पा सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। 6 युवक और 5 युवतियां गिरफ्तार की गईं, जबकि संचालक फरार है। पुलिस ने अवैध धंधे पर सख्ती की चेतावनी दी है।

मथुरा: पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ अभियान के तहत गुरुवार रात विकास मार्केट स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। सीओ सिटी, आईपीएस आशना चौधरी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में 6 युवक और 5 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। हालांकि, सेंटर का संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।

स्पा की आड़ में देह व्यापार

पुलिस को सूचना मिली थी कि इस स्पा सेंटर की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। जांच में खुलासा हुआ है कि यह स्पा सेंटर काफी समय से अवैध गतिविधियों का केंद्र बना हुआ था, जहां ग्राहकों से ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से संपर्क किया जाता था।

अवैध नेटवर्क पर सख्ती

सीओ आशना चौधरी ने बताया कि मथुरा में हाल के महीनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि संगठित देह व्यापार का नेटवर्क फैल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और शहर के सभी स्पा सेंटरों की निगरानी बढ़ाई जा रही है।

जनता से अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। फरार संचालक की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button