एनकाउंटर में मारा गया मोस्ट वांटेड क्रिमिनल विकास दुबे, कुछ पुलिसकर्मी भी हुए घायल

कानपुर का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे का आज एनकाउंटर कर दिया गया है। खबर है कि एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल होने के बाद विकास दुबे की मौत भी हो गई है। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में 4 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। वही कल विकास दुबे को उज्जैन पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था। वह आज विकास दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया है।

बता दें कि कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की है। दिनेश कुमार ने बताया कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे पुलिस वालों का हथियार छीन कर भाग निकला। उसे सरेंडर करने का मौका दिया गया था लेकिन विकास दुबे ने फायरिंग शुरू कर दी फिर जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी और उसकी मौत हो गई।

एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि जैसे ही गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ, विकास दुबे घायल पुलिसकर्मी का पिस्टल छीनकर भागने लगा। पुलिस ने कई बार उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे को सीने और कमर में गोली लगी।

Related Articles

Back to top button