पीलीभीत: आपसी रंजिश में देवर की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में प्रेम संबंधों के चलते हत्या का मामला सामने आया है। पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में एक औरत द्वारा अपने ही देवर की हत्या की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

मामला थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गाँव मधईया का है। मृतक का नाम चेतराम है। वहीँ आरोपी महिला और मृतक की भाभी का नाम हीराकली और उसके साथी का नाम कालीचरण बताया जा रहा है। सूत्रों की माने, तो दोनों आरोपियों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच अवैध संबंधों के चलते ही महिला ने चेतराम की हत्या की। देवर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हीराकली ने बताया कि पहले उन्होंने मृतक चेतराम को खूब शराब पिलाई और उसके बाद नशे में डूबे चेतराम का गला रेत दिया। गला रेतने के बाद आरोपियों ने चेतराम की आंखें भी फोड़ दीं।

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने एक तीर से दो शिकार करने की नियत से इस वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल आरोपी महिला के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। पति की मौत के बाद हीराकली ने देवर से शादी करने को कहा था। लेकिन चेतराम ने इंकार कर दिया। इसके बाद हीराकली ने कालीचरण से सम्बन्ध बना लिए थे। जानकारों की माने, तो ये जानने के बाद चेतराम उनके सम्बन्ध में बाधा बन रहा था।

गौरतलब है कि मृतक चेतराम के नाम पांच बीघा जमीन थी। ऐसे में दोनों वारिसों के न होने पर सारी ज़मीन आरोपी महिला को सौंपी जाती। बता दें कि मंगलवार को झाड़ियों में चेतराम की लाश मिलने के बाद हीराकली ने अज्ञात के खिलाफ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पुलिस को अवैध संबंधों के चलते हत्या का शक हुआ।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने शक के आधार पर स्क्वाट टीम की मदद से जांच पड़ताल की। जिसमे दोनों आरोपियों द्वारा हत्या के सुबूत मिले। वहीँ अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि आरोपी काली चरण जनपद गोरखपुर में एक हत्या और धोखाधड़ी के मामले में पहले से ही फरार चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ साथियों के साथ कालीचरण ने गत 5 अगस्त को संत कबीर नगर के घूरापाली के रहने वाले रामदास को खजाने का लालच देकर पैसे लूटकर हत्या कर दी थी।

Related Articles

Back to top button