12 साल की बच्ची से 40 साल के युवक ने की शादी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के सिवान में एक 12 साल की बच्ची से शादी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी 40 वर्षीय महेंद्र पांडे के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।इस मामले को लेकर सिवान के एसपी शैलेश कुमार ने कहा कि महेंद्र कुमार को पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है

इस मामले को लेकर अभी जांच चल रही है।पीड़िता की मां ने आरोपी महेंद्र कुमार पांडे पर आरोप लगाया है कि लिए गए कर्ज की रकम ना चुकाने की वजह से उसने जबरदस्ती उसकी बेटी के साथ शादी की। आरोपी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है और कहा कि ये उसे फंसाने की एक साजिश है। पीड़िता की मां उससे पैसे ऐंठना चाहती है।नाबालिग लड़की ने भी कहा कि उसकी मां आरोपी महेंद्र पांडे को झूठे मामले में फंसा रही है। उसने आगे कहा कि हमने मां की मर्जी से ही शादी की थी।

Related Articles

Back to top button