उत्तराखंड: हरिद्वार में हर्ष फायरिंग करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

हरिद्वार (उत्तराखंड) में 3 भाइयों ने हर्ष फायरिंग करते हुए एक रील बनाई जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उत्तराखंड पुलिस ने तीनों भाइयों की हर्ष फायरिंग और उनकी गिरफ्तारी का वीडियो शेयर कर लिखा, “और भाई, आ गया स्वाद ?” पुलिस ने बताया कि बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। आर्म्स एक्ट के तहत तीनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्यवाही चल रही है।
https://twitter.com/uttarakhandcops/status/1650157518692446208?s=20&utm_campaign=fullarticle&utm_medium=referral&utm_source=inshorts



