PNG आया तो LPG बंद! सरकार का नया नियम, 3 महीने में करना होगा स्विच

जहां PNG कनेक्शन उपलब्ध, वहां LPG सप्लाई बंद होगी सरकार ने दिया 3 महीने का समय, नहीं किया स्विच तो कटेगा कनेक्शन गैस संकट के बीच लिया गया बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने घरेलू गैस को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब जिन इलाकों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा मौजूद है, वहां अगर उपभोक्ता 3 महीने के भीतर PNG में स्विच नहीं करते हैं, तो उनकी LPG गैस सप्लाई बंद कर दी जाएगी।

 

क्या है सरकार का नया आदेश

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 2026 के नए आदेश में साफ कर दिया है कि जहां PNG कनेक्शन देना तकनीकी रूप से संभव है, वहां घरों को इसी पर शिफ्ट होना होगा। अगर कोई उपभोक्ता तय समय में PNG नहीं लेता है, तो उसके LPG सिलेंडर की सप्लाई रोक दी जाएगी। हालांकि, जिन इलाकों में अभी PNG की सुविधा नहीं पहुंच पाई है, वहां लोगों को NOC (नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) दिया जाएगा और LPG सप्लाई जारी रहेगी।

 

सरकार यह फैसला क्यों ले रही है

पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर वेस्ट एशिया में तनाव के चलते LPG की सप्लाई प्रभावित हुई है। ऐसे में सरकार चाहती है कि जहां पाइपलाइन गैस उपलब्ध है, वहां लोग उसी का इस्तेमाल करें, ताकि सिलेंडर की उपलब्धता उन क्षेत्रों में बढ़ाई जा सके जहां अभी PNG नहीं पहुंचा है। इसके अलावा, यह कदम देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और एक ही ईंधन पर निर्भरता कम करने की दिशा में भी अहम माना जा रहा है।

 

PNG के फायदे क्या हैं

PNG गैस सीधे पाइपलाइन के जरिए घर तक पहुंचती है। इसमें बार-बार सिलेंडर बुक करने या खत्म होने की चिंता नहीं रहती। साथ ही इसे ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प भी माना जाता है।

 

नए नियम की अहम बातें

पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन देने की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। रिहायशी इलाकों में अनुमति 3 दिन के अंदर देनी होगी, अंतिम कनेक्शन 48 घंटे में देने का लक्ष्य रखा गया है, तय समय में काम पूरा नहीं करने पर कंपनियों पर कार्रवाई होगी।

 

PNGRB पूरे सिस्टम की निगरानी करेगा

सरकार का साफ संदेश है कि अब धीरे-धीरे LPG की जगह PNG को प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे में जिन शहरों में PNG उपलब्ध है, वहां रहने वाले लोगों को जल्द ही यह बदलाव अपनाना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button