PNB ग्राहकों के लिए अलर्ट: KYC नहीं कराया तो 16 अप्रैल से बंद हो सकता है खाता
PNB ने ग्राहकों को दी बड़ी चेतावनी KYC अपडेट नहीं कराया तो खाता होगा बंद 15 अप्रैल आखिरी तारीख, तुरंत करें जरूरी काम

Pnb account: अगर आपका खाता Punjab National Bank (PNB) में है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बैंक ने अपने ग्राहकों को चेतावनी दी है कि कुछ खातों को बंद किया जा सकता है। हालांकि, यह नियम सभी ग्राहकों पर लागू नहीं होगा, बल्कि केवल उन खातों पर असर पड़ेगा जो लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं हैं।
किन खातों पर है खतरा?
PNB के मुताबिक, जिन बैंक खातों में पिछले 3 साल से कोई लेनदेन नहीं हुआ है और जिनका बैलेंस भी जीरो है, उन्हें तुरंत KYC अपडेट कराना होगा। अगर ऐसे ग्राहक 15 अप्रैल 2026 तक अपनी KYC पूरी नहीं करते हैं, तो 16 अप्रैल 2026 से उनके खाते बंद किए जा सकते हैं।
क्या होता है निष्क्रिय खाता?
Reserve Bank of India (RBI) के नियमों के अनुसार, जिस खाते में 2 साल से ज्यादा समय तक कोई ग्राहक-प्रेरित लेनदेन नहीं होता, उसे “निष्क्रिय खाता” (Inoperative Account) माना जाता है। ऐसे खातों को दोबारा चालू करने के लिए KYC प्रक्रिया पूरी करना जरूरी होता है।
क्या करें ग्राहक?
अगर आपका PNB में खाता है और लंबे समय से उसमें कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है, तो देरी न करें। अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ KYC अपडेट करा लें। ऐसा करने से आपका खाता सुरक्षित रहेगा और बंद होने से बच जाएगा।



