मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी..

कोहिमा –नागालैंड में भी भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला है और वह सरकार बनाने जा रही है। यहां भारतीय जनता पार्टी को 12 और उसकी सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी को 25 सीटें मिली हैं। वहीं, जनता दल यूनाइटेड को 1, लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास को 2, नगा पीपुल्स फ्रंट क 1, नेशनल पीपुल्स पार्टी को 5, कांग्रेस को 7, आरपीआई (अठावले) को 2 और निर्दलीय को 4 सीटें मिली हैं ।

नागालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो का 5 वीं बार मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया है।नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा आज मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। मेघालय में कॉनराड संगमा में शपथ लेंगे।

इसके बाद नागालैंड में नेफ्यू रियो शपथ लेंगे। वह पांचवीं बार सीएम बन रहे हैं।नागालैंड और मेघालय में हुए विधानसभा चुनाव में NDPP और NPP को जीत मिली है। भाजपा दोनों राज्यों में गठबंधन में शामिल है। त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत मिली है। यहां माणिक साहा होली के बाद मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

नागालैंड में रोचक स्थिति यह है कि यहां कोई विपक्ष नहीं होगा। चुनाव लड़ने वाली सभी पार्टियां सरकार में शामिल होंगी। नागालैंड में 60 सीटों के लिए हुए चुनाव में सीएम नेफ्यू रियो की पार्टी NDPP को 25 सीटों पर जीत मिली है। रियो यहां सर्वदलीय सरकार बना रहे हैं। एनडीपीपी के साथ बीजेपी का चुनाव से पहले का गठबंधन था।

राज्य के सभी दलों ने रियो के नेतृत्व वाले गठबंधन को अपना समर्थन पत्र दिया है।मेघालय में NPP के नेतृत्व वाले गठंबधन को 45 विधायकों का समर्थन मिला है। इनमें भाजपा के दो विधायक भी शामिल हैं। 60 सीटों के लिए हुए चुनाव में कॉनराड के संगमा की पार्टी NPP ने 26 सीट जीते थे। संगमा दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button