देव दीपावली पर आज वाराणसी जाएंगे पीएम मोदी, 15 लाख दियो से सजेगा घाट

 

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) में रहेंगे। यहां वे पहले एक जनसभा को संबोधित करेंगे और पहली बार देव दीपावली में भाग लेंगे। पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में 50 किलोमीटर का रास्ता हवाई मार्ग से और 40 किलोमीटर सड़क मार्ग से तय करेंगे। लॉकडाउन के बाद से वे पहली बार वाराणसी आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य कार्यक्रम वाराणसी के मिर्जामुराद के खजूरी में वाराणसी हड्डियां सिक्स लेन सड़क का लोकार्पण और देव दीपावली महोत्सव में भाग लेना है।वही प्रोटोकॉल के अनुसार प्रधानमंत्री दोपहर 2:10 पर बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे यहां से सेना के विमान से वे सीधे खजूरी जनसभा में पहुंचेंगे। जनसभा में वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ वाराणसी-हड्डियां सिक्स लेन सड़क का आज लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी यहां पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।

वाराणसी में देव दीपावली के मौके पर गंगा के 84 घाटों पर लगभग 15 लाख दीए जलाए जाएंगे। काशी तट लगभग 15 लाख दीपों से जगमगा उठेगा। खास बात यह है कि पहला दीपक खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से प्रज्ज्वलित होगा।

पहली बार देव दीपावली में पीएम मोदी

कार्तिक पूर्णिमा के दिन वाराणसी में देव दीपावली का आयोजन सदियों से होता चला रहा है मान्यता है कि इस दिन देवताओं ने शिव की नगरी में दीपावली मनाई थी तब से इसे देव दीपावली कहा जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले कभी देव दीपावली में शिरकत नहीं की थी। वे पहली बार इसमें शिरकत करने जा रहे हैं। इसके लिए खास तैयारी भी की गई है। चेत सिंह घाट पर जहां लेजर शो के जरिए देव दीपावली की महत्ता समझाई जाएगी तो वहीं विश्वनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण करने के बाद राजघाट पर वह पहला दिया जलाकर देव दीपावली की पारंपरिक शुरुआत करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button